• Sun. May 17th, 2026

भाजपा नेता सहित बेटे और भतीजे पर फायरिंग, गोली लगने से बेटा घायल

ByVijay Singhal

Oct 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में रविवार की शाम आरोपियों ने भाजपा नेता और उनके बेटे व भतीजों पर फायरिंग झोंक दी। गोली लगने से बेटा घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।घटना बलदेव थाना क्षेत्र के नगला अर्जुन गांव की है। गांव निवासी भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी डॉ एनपी सिंह भरंगर व उनके पुत्र और भतीजों पर नामजद युवकों ने फायरिंग झोंक दी। इसमें डॉ एनपी सिंह व भतीजे राहुल व प्रशांत बाल-बाल बच गए। उनके पुत्र पुष्पेंद्र के दाहिने हाथ में गोली लगी है। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपियों ने पांच-छह फायर झोंके। भाजपा नेता डॉ एनपी सिंह भरंगर ने बताया कि भाजपा सदस्यता अभियान से दोपहर को वापस लौट रहे थे। आरोपी मनीष, बबलू व इनके पिता वीरेंद्र सिंह ने सड़क पर बाजरे की साफ-सफाई कर रहे थे। हम किसी तरह गाड़ी निकालकर आए। इस पर आरोपी मनीष व बबलू ने धमकी दी। कहा तुमको देख लेंगे। इसके बाद बेटे, भतीजे और मुझ पर तमंचा से हमला बोल दिया। मैं नीचे बैठ गया, भतीजों ने बंबा में कूदकर जान बचाई। पुत्र पुष्पेंद्र को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल बेटे को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। थानाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.