हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में तीन माह पूर्व गौरी गोपाल आश्रम के पास हुई महिला की हत्या के आरोप में फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 12 जुलाई को वृंदावन के गौरी गोपाल आश्रम में मजदूरी करने वाले व्यक्ति की पत्नी की हत्या कर दी गई थी। घटना उस समय हुई थी जब पति मजदूरी करने गया था और आश्रम के पास ही खाली जमीन में बनी झोपड़ी में अकेली पत्नी के गले में गमछा डालकर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को यतेंद्र उर्फ पट्टा निवासी ग्राम भरतपुरा थाना कुरावली मैनपुरी को चामुंडा मार्ग से गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी ने महिला की गले में गमछे से फंदा लगाकर हत्या की थी। इस मामले में मृतक महिला के पति ने कोतवाली में बबलू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की जांच पड़ताल और साक्ष्यों में बबलू का घटना में शामिल होना नहीं पाया गया। पुलिस जांच में यतेंद्र का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। कोतवाल रवि त्यागी ने बताया कि प्यार में असफल होने पर आरोपी ने महिला की हत्या की थी। मृतक महिला आरोपी के गांव में ब्याही थी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
