• Sun. May 17th, 2026

दो पक्षों में मारपीट, चले लाठी-डंडे, हुआ पथराव

ByVijay Singhal

Oct 13, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना नौहझील के वादौठ गांव में कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कर घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया। वहीं दोनों पक्षों के 9 लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया। शुक्रवार की रात गांव वादौठ में जागरण के दौरान दो लोगों के मध्य किसी बात को लेकर विवाद हो गया। रात में मामला बढ़ता देख लोगों शांत करा दिया। आरोप है कि एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष लोगों के घर पर लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। घर के लोगों के साथ मारपीट की। इसी बीच पथराव भी हुआ। मारपीट में दोनों पक्षों से दो लोग घायल हो गए। सूचना पर चौकी प्रभारी बाजना अरविंद सिवाल पहुंचे।  थाना प्रभारी ने बताया कि चौब सिंह, अजय कुमार, देवी चरण, श्री पाल, वेदवीर, शीशपाल, पवन ,महाराज सिंह, वेदवीर का चालान किया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.