• Sat. May 16th, 2026

कांग्रेस व सपा कार्यकर्ता उतरे सड़कों पर, महापौर का किया विरोध

ByVijay Singhal

Oct 12, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम के एक्सईएन निर्माण द्वारा बालिकाओं के साथ की गई छेड़छाड़ के विरोध में कांग्रेस और सपा कार्यकर्ता शुक्रवार को सड़कों पर उतर आए। इस मामले की शिकायत करने पहुंचीं महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने पर रोष जताते हुए महापौर का विरोध जताया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कृष्णा नगर बिजलीघर स्थित कैंप कार्यालय पर महापौर का विरोध जताया। पुलिस ने सपाइयों को रोका। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान हुई। दो कार्यकर्ताओं को पुलिसकर्मी पुलिस चौकी ले गए। कुछ समय बाद उन्हें छोड़ा। सपा नेता रमेश सैनी व पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष देवकीनंदन कश्यप ने कहा कि राधा ऑर्चिड काॅलोनी में महापौर के एक फ्लैट में रहे रहे नगर निगम के एक्सईएन निर्माण द्वारा बालिकाओं के साथ छेड़खानी की गई है। इस घटना को लेकर महापौर का बयान शर्मनाक है। कृष्णा नगर पुलिस चौकी प्रभारी सपा नेता रमेश सैनी व पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष देवकीनंदन कश्यप को पकड़ कर पुलिस चौकी ले गए। कुछ समय के बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ा। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को महिलाओं से सभ्य व्यवहार करना चाहिए। पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकेश धनगर ने कहा कि महापौर को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और एक्सईएन के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाए। यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पुंडीर, पार्षद धनंजय चौधरी, अबरार कुरैशी, संजय पचौरी, विपुल पाठक, मनोज गौड़, जिलानी कादरी, मानवेंद्र, प्रवीण ठाकुर, उमाशंकर शर्मा, अप्रतिम सक्सेना आदि मौजूद रहे
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.