• Wed. Feb 11th, 2026

इन्द्रपुरम कॉलोनी में मकान में आग लगने से दो लाख का सामान नगदी सहित खाक

ByVijay Singhal

Nov 30, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के नवादा इलाके में स्थित इंद्रपुरम कॉलोनी में  रहने वाली शिक्षिका चौधरी के मकान में अचानक आग लग गई। घर में सो रहे परिवार के सदस्य धुआं देखकर जब तक बाहर आए उससे पहले आग ने घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही घर के लोग बहार आ गए। आग बुझाने का प्रयास करने लगे। शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग को काबू पाने के लिए जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचती उससे पहले ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया। इदरपुरम कॉलोनी के मकान नंबर 14 में आग लगने के कारण करीब 2 लाख रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। आग बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। आग के कारण एलईडी टीवी,म्यूजिक सिस्टम, एसी सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही करीब 45 मिनट बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। अग्नि शमन कर्मियों के साथ दमकल की टीम जब तक मौके पर पहुंची तब तक स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया। जिस मकान में आग लगी वह प्राइमरी विद्यालय में शिक्षिका कृष्ण का है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.