• Sat. May 16th, 2026

हरियाणा में मिली जीत पर मथुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

ByVijay Singhal

Oct 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जिले में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जश्न मनाया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर एक दूसरे को मिठाई खिलाई। जीत का जश्न मना रहे भाजपा के जिलामहा मंत्री राजू यादव व भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रीवास्तव ने कहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा विधानसभा में लगातार तीसरी बार भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनना हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। वहीं भाजपा मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा व होली गेट मंडल लोकेश तायल अध्यक्ष ने बताया  कि भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्पित है। भारत को समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन हुआ था। अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की और भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस की एकाधिकार वाली एक-दलीय लोकतान्त्रिक व्यवस्था के रूप में जानी जाने वाली भारतीय राजनीति को भाजपा ने दो ध्रुवीय बनाकर एक गठबंधन-युग के सूत्रपात में अग्रणी भूमिका निभाई है। देश में विकास आधारित राजनीति की नींव भी भाजपा ने विभिन्न राज्यों में सत्ता में आने के बाद तथा पूरे देश में भाजपा नीत राजग ग्ठबंधान सरकार के दौरान रखी। आज तीन दशक बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसी एक पार्टी को देश की जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है तथा भारी बहुमत से भाजपा नीत राजग सरकार केन्द्र में विद्यमान है। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजू यादव पूर्व मनोनीत पार्षद मदन मोहन श्रीवास्तव विजय शर्मा पूर्व होली खेल मंडल अध्यक्ष लोकेश तायल नगर पार्षद हनुमान गुर्जर मंत्री नितिन चतुर्वेदी मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा अभिषेक चतुर्वेदी सर्वेश चतुर्वेदी संदीप माथुर  पंकज चतुर्वेदी दिनेश सागर नट्टू पंडित नट्टू पंडित मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.