• Sat. May 16th, 2026

महाराजा अग्रसेन की संगीत के बीच 108 दीपों से की गई महाआरती

ByVijay Singhal

Oct 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। युवा अग्रवाल सभा द्वारा 5148वें अग्रसेन जयंती महोत्सव पर महाराजा अग्रसेन को संगीत के बीच पुष्पांजलि अर्पित कर महाआरती की गई। इस दौरान घोषणा की गई की सामाजिक एवं राजनीतिक चेतना के लिए 5100 अग्र युवाओं का महाकुंभ आयोजित किया जाएगा।
 मुख्य अतिथि युवा अग्रवाल सभा के संस्थापक शशिभानु गर्ग ने महाराजा अग्रसेन की आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद अग्रजनों ने जयघोष के साथ पुष्पवर्षा एवं आरती की। महाराजा अग्रसेन चौक पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों की सुमधुर ध्वनि के बीच 108 द्वीपों से महाराजा की महाआरती की गई। युवा अग्रवाल सभा के संस्थापक शशिभानु गर्ग ने कहा कि 5 हजार वर्ष से भी पुराने अपने समाज के सशक्त इतिहास को समेटे अग्रसमाज के युवाओं को अपनी सामाजिक एवं राजचीतिक स्थिति से परिचित कराने सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध सशक्त आंदोलन के लिए युवा अग्रवाल सभा के माध्यम से जनपद के 5 हजार से अधिक युवाओं का अग्रकुंभ मथुरा में अग्रसमाज की ताकत व परिवर्तन का उदघोष करेगा। सभा के संयोजक डाॅ. सुधीर गर्ग दिनेश, पवन गोयल, पराग गुप्ता, हेमेंद्र गर्ग, सचिन चौधरी, राजीव वगिया, लोकेश तायल, केके अग्रवाल, विनोद अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संचालन राजीव मित्तल ने किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.