• Fri. May 15th, 2026

मंदिर की जमीन कब्जाने को दबंग कर रहे परेशान

ByVijay Singhal

Oct 8, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोविंद नगर थाना क्षेत्र स्थित गायत्री तपोभूमि के पास मंदिर की भूमि पर कुछ दबंग कब्जा करना चाहते हैं। मंदिर के सेवायत की पत्नी ने एसपी सिटी से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी सिटी ने गोविंद नगर पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। थाना गोविंद क्षेत्र स्थित गायत्री तपोभूमि के सामने चामुंडा मार्ग की रहने वाली दीपिका अग्रवाल ने बताया कि उनके पति मनीष अग्रवाल नारायण दास धर्मशाला ट्रस्ट गायत्री तपोभूमि के सामने वृंदावन रोड स्थित मंदिर ठा. श्री गोपाल जी महाराज के पुजारी हैं। किराएदार के रूप में रहने वाले कुछ दबंग संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास करते आ रहे हैं। 17 अगस्त की रात जब वह घर में अकेली थी तो दबंगों ने ट्रस्ट की संपत्ति पर लगा बोर्ड उखाड़ा और सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। मंदिर का दरवाजा तोड़कर घुसने का प्रयास भी किया। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। उसने पूरी पति को बताई। सुबह पति ने विरोध जताया तो दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने गोविंद नगर पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.