• Fri. May 15th, 2026

पत्नी को घुमाने के बहाने लाया, सीने पर घुटना रख पत्थर से कुचला सिर

ByVijay Singhal

Oct 8, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के राया थाना क्षेत्र के भूडरी तालाब के निकट तीन सितंबर को अज्ञात महिला का शव मिला था। पुलिस ने सोमवार को महिला की हत्या के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त को शक था कि उसकी पत्नी का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी कारण उसने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि तीन सितंबर को राया के भूडरी तालाब के निकट महिला का शव मिला था। हाथरस गेट के गढी जैनी निवासी भगवान सिंह ने महिला की पहचान अपनी बेटी साधना के रूप में की। पांच सितंबर को महिला के पिता ने अलीगढ़ के थाना इगलास स्थित गांव हररामपुर निवासी पति नरेश सिंह, ससुर हरी सिंह और देवर मोहित के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। सोमवार की सुबह पुलिस ने आरोपी पति को मथुरा-अलीगढ़ रोड स्थित ग्राम गजू अहेरा से गिरफ्तार कर लिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.