• Fri. May 15th, 2026

फरह में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना

ByVijay Singhal

Oct 7, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह कस्बे में एक बंद मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बना डाला। ताले तोड़कर हजारों रुपए की नगदी व सामान को चोरी कर ले गए, बताया गया कि मकान स्वामी जयपुर शादी में गया हुआ था तभी पीछे से अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दे डाला। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस जांच में जुट गई है। फरह कस्बे के मोहल्ला शाही सराय में एक मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया और ताले चटकाकर नगदी व सामान को चोरी कर ले गए । घटना के समंध में बड़े भाई आमीन ने बताया कि उसका छोटा भाई झामिन उर्फ छोटे अपने परिवार के साथ एक शादी में जयपुर गया हुआ था और घर पर कोई नही था। इसी वजह से चोरों ने निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर घर में प्रवेश कर गए घर में घुसने के बाद अज्ञात चोरों ने पूरे घर को खंगाल दिया। नगदी व कीमती सामान को लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी उसे वक्त हुई जब लोगों ने घर के ताले टूटे हुए और दरवाजे खुले हुए देखे तो उनके द्वारा सूचना दी जब उसने मौके पर देखा तो घर में पूरा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। घटना की सूचना पहुंची इलाका पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। गौरतलब है कि कस्बा में इस प्रकार की घटना कोई नयी नहीं है। चोर बंद घरों को निशाना बनाते रहते हैं। पूर्व की घटनाओं में भी पुलिस अभी खाली हाथ ही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.