• Wed. May 13th, 2026

महाराजा अग्रसेन ने दिया था मेहनत कर्म से ग़रीबी हटाने का मंत्र : मुरारी

ByVijay Singhal

Oct 7, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महानगर की प्रमुख सामाजिक संस्था श्री अग्रबन्धु सभा के तत्वावधान में दो दिवसीय महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव की शुरुआत 7 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे लाल दरवाज़ा से निकलने वाली भव्य मंगल कलश शोभा यात्रा से होगी क़रीब पाँच सौ अग्र परिवार की महिलायें लाल जोड़ा मस्तक पर ललाट सिर पर सात नदियों के जल को लेकर बैंड वाज़ों और महालक्ष्मी के दिव्य स्वरूप के साथ अग्रसेन चौक मसानी पहुँचेंगी जहां वैदिक मंत्रोचारण के मध्य महालक्ष्मी पूजन और अग्रसेन जी का महाभिषेक होगा। प्रातः 9 बजे भव्य अग्रसेन पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित होगा।
आज इससे पूर्व हुई अग्रसेन विचार गोष्ठी में मुख्य संरक्षक मुरारी अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने सबको बराबरी का हक़ देने के लिये एक रुपया एक ईंट दान के साथ मेहनत कर्म से ग़रीबी दूर करने का मंत्र दिया था। गोष्ठी की अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष जुगल किशोर अग्रवाल ने की पूर्व अध्यक्ष किशोर भरतिया ने कहा कि अग्रसेन ग़रीबी मिटाने वाले अवतारी थे। मुख्य संयोजक उमाशंकर अग्रवाल एडवोकेट ने कहा कि समाज को एकजुट रहना होगा और ग़रीबों की मदद करनी होगी। सभा के महामंत्री अवधेश अग्रवाल ने बताया कि 7 अक्टूबर को शाम 4 बजे अग्रसेन चौक मसानी से भव्य महाराजा श्री अग्रसेन शोभायात्रा महानगर में निकलेगी शोभायात्रा में 18 राजकुमार स्वरूप 18 सफ़ेद घोड़ों पर और महाराजा अग्रसेन कमल के रथ पर विराजेंगे कुल देवी महालक्ष्मी सरस्वती दुर्गा केशव देव जी और दाऊजी महाराज की झाँकी आर्कषण का केंद्र होंगी साथ ही दिल्ली ग्वालियर इंदौर ग़ाज़ियाबाद के बैंड आ रहे हैं। शोभायात्रा मसानी कच्ची सड़क लाल दरवाज़ा गुड़हाई बाज़ार चौक बाज़ार मंडी रामदास डीग गेट होती हुई अग्रसेन चौक मसानी पर समापन होगी। इसके लिए महानगर को दुल्हन की तरह सजाया गया गया है पूर्वजों के नाम पर दो सौ से ज़्यादा स्वागत द्वार बनाये गये हैं शोभायात्रा के मार्ग में लाल क़ालीन बिछायीं जा रही है जगह जगह शहनाई वादन होगा । सभा के संस्थापक विपिन किरोड़ी सर्राफ़ अध्यक्ष जुगल किशोर अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष किशोर भरतिया महामंत्री अवधेश अग्रवाल मुख्य संयोजक उमाशंकर अग्रवाल एडवोकेट संयोजक अनमोल बंसल विसावर संयोजक अशोक कुमार आढ़ती नीरज बॉबी हाथी वाले राकेश गर्ग आढ़ती राजकुमार सर्राफ़ डीआरएस मितेश बंसल अनिल भाई ड्रेस वाले देवेंद्र अग्रवाल प्रवीन दाल वाले कोषाध्यक्ष माधव अग्रवाल गजानंद साड़ी वाले वंशीधर बिजली वाले महिला सभा की अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल महामंत्री लता अग्रवाल शिल्पी शोरा रिंकी बंसल ने अग्रबंधुओं से अग्रसेन मंगल कलश यात्रा और अग्रसेन शोभायात्रा में भाग लेने की अपील की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.