• Tue. May 12th, 2026

हेमामालिनी छह को करेंगी दुर्गा नृत्य नाटिका, लोकसभाध्यक्ष रहेंगे मौजूद

ByVijay Singhal

Oct 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सांसद और अभिनेत्री हेमामालिनी छह अक्तूबर को डैंपियर नगर स्थित पांच्जन्य प्रेक्षागृह में दुर्गा नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला मौजूद रहेंगे। हेमामालिनी के प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा के अनुसार नृत्य नाटिका छह अक्तूबर को शाम 06:00 बजे प्रस्तुत की जाएगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि हेमामालिनी चार अक्तूबर की देर शाम को अपने वृंदावन स्थित आवास पर पहुंचेंगीं। पांच अक्तूबर को दिन में 12 बजे से 1:30 बजे तक वह निधिवन पोर्टिको सरोवर वृंदावन में ऑल वुमेन इंटरप्रेन्योर्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगी। शाम पांच बजे बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज में दीनदयाल कामधेनु गोशाला समिति, फरह द्वारा आयोजित नवाधा फिल्मोत्सव में मौजूद रहेंगी। सात अक्तूबर को अपने आवास पर दिन में 11:00 बजे कुछ प्रमुख लोगों के साथ मीटिंग करेंगी। 12:00 बजे से 1:30pm बजे तक ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स द्वारा एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में हिस्सा लेंगी। शाम 5:00 से 7:00 बजे तक रेलवे के अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैंठक करेंगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.