• Mon. May 11th, 2026

व्रन्दावन में इलाज में देरी होने पर विदेशी महिला ने काटा हंगामा, की तोड़फोड़

ByVijay Singhal

Oct 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में एक विदेशी महिला ने इलाज में देरी होने पर अस्पताल में हंगामा काटते हुए तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह महिला को शांत करा आगरा रेफर किया है। स्थानीय इंटेलिजेंस ब्यूरो और कोतवाली पुलिस महिला के संबंध में जानकारी जुटा रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात एक 40 वर्षीय विदेशी महिला मथुरा रोड स्थित एक हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज के लिए पहुंची। भाषाई दिक्कत के कारण विदेशी महिला स्पष्ट रूप से अपनी परेशानी न बता पाने पर गुस्सा गई। मौजूद नर्सिंग स्टाफ से इलाज में देरी होने से महिला का पारा चढ़ गया और हंगामा काटना शुरू कर दिया। अस्पताल के निजी सुरक्षाकर्मियों ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो वह तोड़फोड़ और अभद्रता पर उतारू हो गई। इससे अस्पताल में अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन मामला विदेशी महिला से जुड़ा होने के कारण सभी बचाव की मुद्रा में दिखाई दिए। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने निजी सुरक्षाकर्मियों की मदद से महिला को समझा बुझाकर शांत कराया और इलाज के लिए भर्ती कराया। इधर, विदेशी महिला बिना किसी वैधानिक कागजात के कई महीनों से वृंदावन में रह रही है। करीब चार महीने पहले महिला ने रमणरेती पुलिस चौकी पर अपना पासपोर्ट व अन्य कागजात गुम होने की तहरीर दी थी, लेकिन कोई साक्ष्य नहीं देने के कारण आवश्यक कार्रवाई नहीं हो सकी थी। वर्तमान में उक्त महिला रशियन बिल्डिंग में रह रही है। जोकि मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है। पुलिस ने महिला को आगरा रेफर कर दिया है। कोतवाल रवि त्यागी ने बताया कि महिला मानसिक रूप से परेशान दिख रही थी। उसके पैरों में इन्फेक्शन हो गया है। महिला का इलाज आगरा में चल रहा है। महिला के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.