• Mon. May 11th, 2026

फर्जी ईडी मामले में रेकी कर षड्यंत्र रचने का आरोपी अंकुर चौधरी गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Oct 2, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोविंद नगर पुलिस और स्वाट टीम ने फर्जी ईडी अधिकारी मामले में गैंग के मुख्य अभियुक्त अंकुर चौधरी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल बरामद किया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के नाम भी बताए हैं। कार्यवाहक थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि फर्जी ईडी अधिकारी बनकर व्यापारी के घर पर डकैती का प्रयास करने वाले गैंग के मुख्य अभियुक्त मूल राया के गोंगा एवं वर्तमान में नोएडा में रह रहे अंकुर चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि उसने व्यापारी के घर की 2 बार रेकी की और बरामद मोबाइल के माध्यम से साथियों को सूचना दी और षड्यंत्र रचा। पुलिस इस मामले में अभी तक महिला प्रोफेसर समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुके हैं। सोमवार को पुलिस अधिकारी उसकी गिरफ्तारी और आत्मसमर्पण की बात से इंकार कर रहे थे, लेकिन मंगलवार को पुलिस ने चौँकाते हुए उसे थाना गोविंद नगर क्षेत्र से गिरफ्तार दर्शाया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.