हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रालोद के एमएलसी पर पूर्व सैनिक ने फर्जी बैनामा कर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए सूबे के मुख्यमंत्री से मामले की शिकायत की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मामले की जांच सीओ मांट को सौंपी गई है। थाना नौहझील क्षेत्र के गांव जरेलिया के रहने वाले पूर्व सैनिक प्रहलाद सिंह ने रालोद के एमएलसी योगेश नौहवार पर फर्जी बैनामा कर जमीन को कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित प्रहलाद सिंह ने बताया मामले की शिकायत जब तहसील प्रशासन से की गई तो तहसीलदार ने जांच की और उपजिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपी। शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। 9 सितंबर को पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई है। अब इस प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी मांट गुंजन सिंह को सौंपी गई है। मंगलवार को पीड़ित ने सीओ के यहां अपने बयान दर्ज कराए। सीओ मांट ने बताया कि मामले की शिकायत के आधार पर जांच कर चल रही है। जांच में जो सामने आएगा उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में एमएलसी योगेश नौहवार ने बताया कि मामला 22 साल पुराना है और कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट का जो फैसला होगा वह मंजूर होगा। मथुरा के एक विधायक की शह पर राजनीतिक षड्यंत्र के तहत पुराने मामले को नया रूप दिया जा रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
