हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छटीकरा में डालमिया फार्म में पेड़ कटान की जैंत थाने में दर्ज हुए वन विभाग के मुकदमे में पुलिस ने सोमवार को तीन नई धाराएं बढ़ाई हैं। थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बिना अनुमति के जमावड़ा लगाना, एक लाख से अधिक की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और सरकारी आदेश का उल्लंघन करने की धाराएं बढ़ाई हैं। तीनों मामलों की विवेचना चल ही है जो साक्ष्य सामने आ रहे हैं उसके आधार पर धाराएं बढ़ाई जा रही हैं। पुलिस ने सोमवार को वन विभाग के मुकदमे में तीन धाराएं बढ़ाकर आरोपियों के अधिवक्ताओं के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। यदि पुलिस इसी तरह धाराएं बढ़ाती रही तो अंतरिम जमानत की सुनवाई के लिए तय की गई 11 अक्तूबर की तिथि पर भी जमानत का निस्तारण नहीं हो पाएगा। न्यायाधीश सुनवाई के लिए आगे की तारीख दे सकते हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
