हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पं. दीनदयाल स्मृति महोत्सव में सोमवार को आए प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि फरह के समीप यमुना किनारे स्थित सूर श्याम मिलन ऐतिहासिक स्थल का कायाकल्प कराया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म दर्शन को आत्मसात कर रही हैं। इसी के आधार पर आर्थिक और सामाजिक विकास हो रहा है। पर्यटन मंत्री ने स्मारक आकर दीनदयाल की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाया। यहां पर्यटन मंत्री का कामर से आए कलाकारों ने नगाड़े बजाकर स्वागत किया। मेला समिति के पदाधिकारियों ने यमुना किनारा स्थित सूर-श्याम बल्लभाचार्य मिलन स्थल की ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व बताते हुए इसका पर्यटन मंत्रालय से विकास कराने की बात रखी। पर्यटन मंत्री ने कहा कि पौराणिक स्थल का हर तरह से विकास कराया जाएगा। दीनदयाल की सोच थी, भारत विश्व गुरु बने, इसके लिए मोदी और योगी जुटे हैं। एकात्म दर्शन पर आयोजित गोष्ठी में अखिल भारतीय गोसेवा प्रमुख अजीत महापात्र ने भी विचार रखे। इससे पूर्व जूनियर और सीनियर वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 290 और किशोर वर्ग में 220 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। शुभारंभ मथुरा वृंदावन नगर निगम के महापौर विनोद अग्रवाल ने किया। इस दौरान संस्कृति विवि के कुलपति सचिन गुप्ता, डॉ. रोशन लाल, मालती मिश्रा, मंत्री मनीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाठक, ब्रजमोहन गौड़, जगमोहन पाठक आदि मौजूद रहे। आभार मेला समिति के अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा ने जताया। संचालन राम पाठक और कृष्ण गोपाल ने किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
