हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोविंदनगर पुलिस ने बैंक खाते हैक करके मोटी रकम निकालने वाले दो शातिरों को दबोचा है। इनके कब्जे से मोबाइल और फर्जी क्रेडिट कार्ड बरामद हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय को साइबर के दो शातिरों की जानकारी मिली। इन्हें डीगगेट के पास से दबोच लिया गया। पकड़े गए मोहम्मद मोहसिम निवासी 3958, निंदर रावजी का रास्ता, चांदपुर कोतवाली जयपुर सिटी व हाल निवासी 41, आरके नगर निवारू रोड़, झोटवाड़ा (जयपुर) और गिरीश गोयल निवासी नंबर 2 स्कूल के पास, सूरौंठ तहसील हिंडौन करौली व हाल सेक्टर-17 प्रतापनगर सांगानेर जयपुर है। इनके कब्जे से दो मोबाइल और तीन क्रेडिट कार्ड बरामद हुए हैं। एसएचओ ने बताया कि 5 मार्च को डॉ. आरती गुप्ता राधेश्याम मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल वृंदावन बैंक खाते को हैक करके 14 बार ट्रांजेक्शन करके 9 लाख रुपये निकाल लेने के संबंध में मुकदमा दर्ज था। एसएचओ ने बताया कि भोले-भाले लोगों के बैंक एकाउंट को हैक करके इंटरनेट बैंकिंग बनाकर पेटीएम, फोनपे, रोजर पे, पेयू आदि के माध्यम से धनराशि को भिन्न-भिन्न स्थानों पर जमा कर देते थे। कार्डों में धनराशि जमा करने के बाद उन्हें अपने फर्जी फोन पे, पेटीएम एकाउंट, वालेट में ऑनलाइन ट्रांसफर कर धनराशि को निकाल लेते थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
