• Sun. May 10th, 2026

मथुरा में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता के लिए हुआ वॉकाथॉन का आयोजन

ByVijay Singhal

Sep 30, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा ने रविवार को मथुरा में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक वॉकाथॉन का आयोजन किया। चलता रहे मेरा_दिल’ शीर्षक से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत में हृदय रोगों की बढ़ती समस्या पर प्रकाश डालना और सरल जीवनशैली में बदलावों के जरिए हृदय स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव के बारे में जागरूकता फैलाना था।इस वॉकाथॉन का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे द्वारा प्रातः 5:30 बजे सेठ बीएन. पोद्दार इंटर कॉलेज ग्राउंड में किया गया। स्वागत यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के ग्रुप सीईओ अमित सिंह ने किया। इस दौरान अन्य विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. मनोज गुप्ता अध्यक्षआईएमए और एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार मौजूद रहे। इस आयोजन में 1200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया जिनमें स्थानीय आवासीय सोसायटियों के निवासी और वरिष्ठ नागरिक शामिल थे। प्रतिभागियों को नि:शुल्क टी-शर्ट दी गयी साथ ही विजेताओं को साइकिल जैसे आकर्षक पुरस्कार भी दिए गए। इसके अलावा सभी को हृदय स्वास्थ्य जांच के लिए मुफ्त कूपन भी वितरित किए गए। वॉकथॉन के बाद ज़ुम्बा सत्र हुआ और डॉ यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा के कार्डियोलॉजी विभाग के एचओडी और वरिष्ठ सलाहकार डॉ. पंकज रंजन के नेतृत्व में सम्मानित डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा ‘कार्डियक हेल्थ’ पर एक ज्ञानवर्धक इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि शैलेश कुमार पांडे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा वर्तमान जीवनशैली में बदलाव जानलेवा जोखिमों को कम कर सकते हैं। आज की तेज रफ्तार जीवनशैली, काम का अत्यधिक दबाव और सोशल मीडिया की व्यापकता हमारे स्वास्थ्य पर अप्रत्याशित असर डाल रही है जिसका हमें एहसास भी नहीं होता। यह आवश्यक है कि हम रुककर अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और अपने दैनिक जीवन में स्वस्थ आदतों को शामिल करें ताकि हम अपने दिल और समग्र स्वास्थ्य की सुरक्षा कर सकें। यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के ग्रुप सीईओ अमित सिंह ने कहा हृदय रोगों के मामले बढ़ रहे हैं जिसका मुख्य कारण खराब और निष्क्रिय जीवनशैली है और यह चिंताजनक है कि कई भारतीय अभी भी हृदयाघात के शुरुआती लक्षणों से अनभिज्ञ हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.