• Sat. May 9th, 2026

स्पा सेंटर में मसाज के दौरान युवक कर बैठा ये गलती, फिर लड़की ने जो किया….

ByVijay Singhal

Sep 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
आगरा जिले में स्पा सेंटर की लड़की ने अपने ही ग्राहक को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बताया गया है कि मसाज के दौरान युवक की कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद लड़की को गुस्सा आ गया। उसने युवक को स्पा सेंटर से बाहर ही नहीं निकाला, बल्कि उसके पीछे पड़ गई। इंस्पेक्टर ताजगंज जसवीर सिंह ने बताया कि शनिवार को स्पा सेंटर के बाहर मारपीट के वीडियो वायरल हुए। छानबीन में पता चला कि सिग्नेचर स्पा सेंटर की घटना है। मामला 15 सितंबर का है। पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज देखे। एक फुटेज में युवक नीचे से ईंट फेंकता दिख रहा है। छानबीन में पता चला कि दो युवक स्पा कराने पहुंचे थे। रुपये भी जमा करा दिए। नशे में थे। स्पा सेंटर में कार्यरत युवती से कुछ बोल दिया। जल्दी स्पा कराना चाहते थे। जल्दबाजी करने पर संचालक ने उनके रुपये वापस करके बाहर जाने को कहा। इस पर दोनों अड़ गए। युवती ने उन्हें धक्के देकर बाहर किया। इस पर एक युवक ने ईंट फेंककर युवती को मारी। इसी के बाद युवतियों ने दोनों को दौड़़ाकर पीटा, लेकिन बाद में दोनों भाग निकले। इस मामले में कोई शिकायत नहीं की गई है। आसपास के लोगों का कहना है कि स्पा सेंटरों को पुलिस ने पहले बंद करा दिया था, लेकिन अब फिर से चालू हो गए हैं। इनमें अनैतिक गतिविधियां संचालित की जाती हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.