हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित भूतेश्वर पुल पर ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने परिजन को सूचना दे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शहर कोतवाली के भैंस बोहरा निवासी राधेलाल (75) की सौंख रोड पर चाय की दुकान है। शनिवार सुबह वह रोजाना की तरह दुकान खोलने के लिए जा रहे थे। वह भूतेश्वर पुल के ऊपर से रेलवे लाइन पार कर रहे थे तभी ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की टक्कर से उनका शरीर क्षत विक्षप्त हो गया। दुर्घटना देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस और परिजन भी पहुंच गए। मृतक वृद्ध के पुत्र लाल सिंह ने बताया कि वैसे तो उनके पिता टेंपो से दुकान जाते थे, लेकिन शनिवार को पैदल ही घर से निकल गए। पैदल होने के कारण वह भूतेश्वर पुल के ऊपर होकर जा रहे थे। तभी किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
