• Wed. May 6th, 2026

विधुत विभाग की बड़ी कार्यवाही 58.75 लाख की बकाएदारी पर काटे गए 996 कनेक्शन, 17 पर रिपोर्ट दर्ज

ByVijay Singhal

Sep 28, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विद्युत निगम के अधिकारियों ने बकाएदारों और बिजली चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 158.75 लाख की बकाएदारी वसूलने गए निगम अधिकारियों ने 996 घरों की बिजली गुल कर दी। मुख्य अभियंता संजय कुमार जैन ने बताया कि बिजली बकाएदारों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को शहर और देहात में जगह जगह अभियान चलाकर बिजली चोरों और बकाएदारों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई है। बिल के 158.75 लाख रुपये जमा न करने वाले 996 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। निगम अधिकारियों ने 17 स्थानों पर छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी है। सभी आरोपियों के खिलाफ बिजली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 231 उपभोक्ताओं के विद्युत टैरिफ में बदलाव किया गया है। 873 उपभोक्ताओं के विद्युत ल़ोड में 900 किलोवाट की वृद्धि की गई है। इससे अभियान से बकाएदारों में खलबली मची हुई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.