• Wed. May 6th, 2026

राष्ट्रीय पशुधन उत्पाद तकनीकी पर विशेषज्ञों ने रखे विचार

ByVijay Singhal

Sep 28, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान में  राष्ट्रीय पशुधन उत्पाद तकनीकी पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। पशुधन उत्पाद प्रौद्योगिकी में उत्कृष्ट व स्वच्छ प्राकृतिक तरीकों से पशुधन उत्पादों, उच्च गुणवत्ता, स्वच्छ मांस उत्पादन पर जोर दिया। संगोष्ठी में देश के 200 से अधिक पशुधन उत्पाद तकनीकियों के वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मानव शरीर के स्वास्थ्य लिए विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व जैसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन, मिनरल्स आदि प्रचुर मात्रा में जरूरी है। पशुओं के उत्पादों से उच्च कोटि का प्रोटीन और विभिन्न प्रकार की पोषक तत्व प्राप्त किए जाते हैं, जिसमें दूध, दही, मांस, अंडा प्रमुख हैं। मुख्य अतिथि नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय, जबलपुर के कुलपति प्रो. मंदीप शर्मा ने बताया कि पशुधन के विभिन्न उत्पाद जैसे दूध, दही, घी, मक्खन, अंडा, मांस आदि का उत्पादन एवं प्रसंस्करण किया जाना जरूरी है। जिससे उपभोक्ताओं को स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक पशुधन उत्पाद प्राप्त हो सके। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय मांस अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद के निदेशक डॉ. एसके बारबुधे ने भी विचार रखे। केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, मखदूम के निदेशक डॉ. एमके चेटली ने पशुधन उत्पाद की उपयोगिता व महत्व के बारे में जानकारी दी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अरुण कुमार मदान, प्रो. रश्मि सिंह, प्रो. नित्यानंद पांडे, प्रो. अर्चना पाठक, प्रो. विनोद कुमार, प्रो. पीके शुक्ला आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.