• Tue. May 5th, 2026

वृंदावन में साधु वेश में रह रहा था घोटालेबाज बबन, महाराष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Sep 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में महाराष्ट्र के बीड जिले की जिजाऊ महासाहेब मल्टी स्टेट बैंक में जमाकर्ताओं के तीन सौ करोड़ रुपये का घोटाला कर फरार हुआ व्यक्ति वृंदावन में साधु का रूप धरकर काफी समय से रह रहा था। खुफिया विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। महाराष्ट्र पुलिस ने दो दिन पहले दबिश देकर आरोपी को नगर निगम चौराहा के समीप कृष्णगोपाल मंदिर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया और बीड ले गई। कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया महाराष्ट्र पुलिस ने 24 सितंबर की शाम कोतवाली में आमद कराई। महाराष्ट्र के बीड निवासी बबन शिंदे पर जिले की जिजाऊ महासाहेब मल्टी स्टेट बैंक से तीन सौ करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप था। उसके विरुद्ध बीड समेत धाराशिव जिले में भी घोटाले के मुकदमे दर्ज हुए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.