• Sun. May 3rd, 2026

भक्ति धाम वैलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट(रजि.) का सातवाँ स्थापना दिवस समारोह 06 अक्तूबर को

ByVijay Singhal

Sep 25, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
वृन्दावन।रुक्मणि विहार, सैक्टर-1 स्थित भक्ति धाम में भक्ति धाम वैलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट(रजि.) का सातवाँ स्थापना दिवस समारोह 06 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे से अत्यंत हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा।
भक्ति धाम वैलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष के. एल. बंसल, सलाहकार आर. के. गर्ग, उपाध्यक्ष नरेश गोयल एवं सचिव संदीप कुमार सिंगला ने बताया है कि स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत कल्याणम् करोति के सचिव सुनील शर्मा एवं डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ प्रशासक सी.पी. मैसी के सहयोग से निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर लगाया जाएगा।जिसमें दिव्यांगों को कृत्रिम अंग, बैसाखी, वॉकर, व्हीलचेयर आदि सहायक उपकरणों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।
स्थापना दिवस समारोह के समन्वयक डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि यह आयोजन प्रख्यात संत श्रीमज्जगद्गुरु पीपाद्वाराचार्य बाबा बलरामदास देवाचार्य महाराज की पावन अध्यक्षता में संपन्न होगा।।इनके अलावा कई प्रख्यात संत, धर्माचार्य, प्रशासनिक अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.