• Sat. May 2nd, 2026

हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्

ByVijay Singhal

Sep 25, 2024
Spread the love

Table of Contents

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल

मथुरा। थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत गांव से लापता हुयी किशोरी के मामले में थाना पर अनशन प्रदर्शन करने पर हिन्दू महासभा की जिलाध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने थाना राया पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। 17 सितंबर को थाना राया क्षेत्र के गांव से नाबालिग किशोरी लापता हो गयी थी जिस में दूसरे समुदाय के युवक का नाम आने पर माहौल गर्म हो गया और आरोपी की गिरफ्तारी और नाबालिग किशोरी को बरामद करने की मांग को लेकर हिन्दू महासभा की जिलाध्यक्ष छाया गौतम ने कार्यकर्ताओं के साथ राया का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अगले दिन घटना के संबंध में हिन्दू महासभा की जिलाध्यक्ष छाया गौतम सहित कार्यकर्ताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.