• Sat. May 2nd, 2026

तिरुपति के लड्डू प्रसादम में मिलावट सनातन धर्म को चोट पहुंचाने की साजिश

ByVijay Singhal

Sep 25, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। तिरुपति मंदिर में लड्डू प्रसादम् में मिलावट करना सनातन धर्म को चोट पहुंचाने की एक बड़ी साजिश है। इसके दोषियों को कठोरतम सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में आस्था से खिलवाड़ न हो सके। यदि अन्य धर्म विशेष के साथ इस तरह की गड़बड़ी हुई होती तो देश में अशांति का माहौल होता। सरकारी मंदिरों पर नजर रखने और सनातन धर्म से जुडे़ मामलों की रक्षा के लिए सरकार को सनातन बोर्ड एवं विप्र कल्याण बोर्ड के गठन की एक स्वर में मांग की है। साथ ही कहा कि ब्रजभूमि से मिलावटखोरी के खिलाफ एक शंखनाद हो जिसकी गूंज पूरे देश में जाए। अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद में विद्वजनों ने कुछ इस तरह से अपने विचार रखे।
मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम में संत, महंत, मंदिरों के सेवायत, धर्माचार्य, व्यापारी नेता, शिक्षाविद़, अधिवक्ता एवं सामाजिक संस्था के पदाधिकारियों ने बेबाकी से बात की। लड्डू प्रसादम् में गड़बड़ी पर रोष व्यक्त करते हुए सभी ने एक स्वर में इसे सनातन धर्म विरोधी लोगों की बड़ी साजिश बताया। उन्होंने कहा कि प्रसाद भगवान का आशीर्वाद होता है। इस विश्वास के साथ करोड़ों सनातनी इसे पूर्ण विश्वास के साथ स्वीकार करते हैं, लेकिन यह सनातनियों के साथ यह बड़ा धोखा है। संत एवं धर्माचार्यों ने एक स्वर में सनातनियों से एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि ब्रज में भी दुकानों पर बिक रहे घटिया और मिलावटी पेड़े और खाद्य पदार्थों के विरुद्ध आवाज उठे। समाजसेवियों एवं व्यापारियों ने कहा कि धर्म के क्षेत्र में लालच और षड्यंत्र के साथ व्यापारीकरण हो जाने के कारण हो रही प्रसाद और पूजन सामग्री ही नहीं खाद्य सामग्री में भी ब्रज में बड़े स्तर पर मिलावट हो रही है। इसमें पड़ोसी राज्यों से बड़े पैमाने पर मिलावटी खाद्य सामग्री यहां खपाई जा रही है। यह न सिर्फ धर्म के साथ खिलवाड़ हो रहा है बल्कि ब्रज में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के जीवन को भी खतरे में डालने का कार्य किया जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.