हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में संरक्षित कुंभ मेला क्षेत्र में हरे और पौधों के पत्ते चरने पर नगर निगम प्रशासन द्वारा भैंसों को कब्जे में लेने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं भैंस मालिक के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। अब किसान अपनी भैंसों को छुड़ाने के लिए आला अफसरों के चक्कर लगा रहा है। धार्मिक नगरी में यमुना किनारे संरक्षित कुंभ मेला क्षेत्र में प्रशासन ने पौधरोपण कराया था। बीते बृहस्पतिवार को लगभग आधा दर्जन भैंस और पड़िया चरते हुए संरक्षित क्षेत्र में जा घुसे और कुछ पौधों से पत्ते चरने शुरू कर दिए। पौधों को नुकसान पहुंचाने की जानकारी जैसे ही नगर निगम प्रशासन को हुई तो तत्काल निगम की टीम मौके पर जा पहुंची और भैंसों को अपने कब्जे में ले लिया। नगर निगम के राजस्व निरीक्षक मुकेश कुमार ने भैंसों के मालिक लाखन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। इसमें भारतीय वन अधिनियम के तहत भी किसान पर धारा आरोपित की गई है। निगम प्रशासन ने कब्जे में ली गईं भैंसों को कान्हा गो आश्रय सदन में रखवा दिया है। जबकि किसान अपनी भैंसों को छुड़ाने के लिए अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काट रहा है। अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक का कहना है कि लगातार पौधरोपण को खुले पशु नुकसान पहुंचा रहे थे। इसके चलते यह कार्रवाई की गई है।विज्ञापन
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
