हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसादम् लड्डू में पशुओं की चर्बी मिलाने की पुष्टि होने के बाद पूरे देश में खलबली मच गई है। सोमवार को धर्मनगरी में कई दुकानों से भोग प्रसाद के नमूने लिए गए। एक दुकान से पेड़े का नमूना लिया। पेड़े की मोबाइल लैब में जांच हुई तो प्रथमदृष्टया स्टार्च की मिलावट पाई गई। ये स्टार्च आटा, मैदा या फिर अरारोट हो सकता है। इस नमूने को लखनऊ स्थित प्रयोगशाला में भेजा गया है। टीम ने कई अन्य स्थानों से भी नमूने एकत्र किए। प्राथमिक जांच में ये नमूने पास हो गए। तिरुपति मंदिर के प्रसादम लड्डू का मामला सामने आने के बाद यहां भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम सक्रिय हो गई। अलग-अलग टीमों ने कई स्थानों पर भोग प्रसाद के नमूने लिए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
