हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भारत सरकार में राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार बाजना पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी का कार्यकर्ताओं ने यमुना एक्सप्रेस वे के बाजना कट पर स्वागत किया। रविवार दोपहर गांव के लोग एमएलसी योगेश नौहवार के नेतृत्व में बाजना कट पहुंचे और जयंत का स्वागत किया। जयंत ने कहा कि इस क्षेत्र का मैं सदैव ऋणी रहूंगा। आपकी मेरे प्रति जो अपनत्व की भावना है, उसका मैं तहे दिल से धन्यवाद करता हूँ। मेरे पास आज ऐसा मंत्रालय है जिससे देश के युवाओं को बहुत फायदे होंगे, मेरा जीवन नौजवानों, गरीब, मजदूर, किसानों के लिए समर्पित है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
