• Fri. May 1st, 2026

वन विभाग ने दर्ज किया 10 लोगों पर केस

ByVijay Singhal

Sep 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छटीकरा-वृंदावन रोड स्थित डालमिया फार्म हाउस पर वृक्ष काटने के मामले में वन विभाग ने 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत यह कार्रवाई की है। डीएफओ रजनीकांत मित्तल ने बताया कि अवैध रूप से वृक्ष कटान से राष्ट्रीय पक्षी मोर के पंख मिले हैं। मृत अवस्था में सांप मिला है। अन्य वन्य जीवों के भी अवशेष मिले हैं। वन विभाग ने मालिक मैसर्स डालमिया संस, नारायण प्रसाद डालमिया निवासी कोलकाता, श्रीचंद धनुका निवासी कोलकाता, मृगांक धानुका व अन्य मालिक व बिल्डर, जेसीबी का मालिक, पोकलिन का मालिक व श्रमिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। डीएफओ ने बताया कि विभागीय केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इधर रविवार को सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल फार्म हाउस पहुंचा। कहा कि सरकार एक पेड़ मां के नाम लगा रही है, वहीं कटान कर अनेक पेड़ों की हत्या की गई है। दोषियों को दंड मिलना चाहिए। प्रदीप चौधरी, ओमप्रकाश यादव, रणबीर धनगर, अबरार हुसैन, पवन कुमार चौधरी, चेतन चौधरी, प्रशांत चौधरी, मुरारी लाल कटारा, महेंद्र चौधरी मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.