• Fri. May 1st, 2026

मतांतरण की क्लास के पीछे के राज सामने आए, मुफ्त शिक्षा व विदेश में नौकरी का देते थे प्रलोभन, भेजे जेल

ByVijay Singhal

Sep 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मतांतरण की कक्षा के पीछे के राज सामने आ गए। शनिवार को पकड़े गए ईसाई मिशनरीज के सदस्यों से पूछताछ में पता चला है कि मतांतरण के लिए गरीब लोगों को मुफ्त शिक्षा, विदेश में नौकरी और आर्थिक लाभ का प्रलोभन दिया जाता था। इसके लिए धार्मिक सभा आयोजित होती थी और उसके माध्यम से दुख-दर्द दूर होने के दावे भी किए जाते थे। रविवार को पुलिस ने मिशनरीज के पांच सदस्यों को जेल भेज दिया। वहीं, पकड़े गए ताइवान के नागरिक की भूमिका न होने पर उसे छोड़ दिया गया। हाईवे थाना क्षेत्र के तुलसी नगर में शनिवार को अमरदेव के घर में सुबह से 50 से अधिक महिला-पुरुषों का मतांतरण कराने का प्रयास किया जा रहा था। धर्म जागरण समन्वय के सह संयोजक विजय सिंह व अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष छाया गौतम के साथ लोगों ने दोपहर एक बजे पहुंचकर विरोध जताते हुए हंगामा किया था। पुलिस मकान का गेट खुलवाकर अंदर गई तो चंगाई सभा (यीशू की प्रार्थना) लगी थी। पुलिस ने साई मिशनरी के पदाधिकारी सैमुअल समेत एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया था। इनमें ताइवान का नागरिक सिंगफू भी शामिल था। ईसाई मिशनरी के सदस्यों के पास से पुलिस को 250 बाइबिल व ईसाई धर्म से संबंधित साहित्य भी बरामद हुआ था। पुलिस के अनुसार मिशनरी के मुख्य पदाधिकारी सैमुअल ने धर्म की आड़ में लोगों का मतांतरण कराने के लिए गरीब परिवारों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा, पढ़ाई के बाद बच्चों की विदेश में नौकरी के साथ आर्थिक लाभ का लालच दिए जाने की बात स्वीकारी है। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि पूछताछ में सात लोगों की भूमिका नहीं पाई गई। सैमुअल समेत पांच लोगों को उप्र विधि विरुद्ध धर्मांतरण प्रतिषेध अधिनियम के तहत जेल भेज जेल भेजा गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.