• Fri. May 1st, 2026

जिलाधिकारी से की लेखपाल की कारगुजारी की शिकायत लेखपाल ने प्रार्थी को मृतक दिखाकर जमीन की दूसरे के नाम

ByVijay Singhal

Sep 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जनपद की मांट तहसील के अन्तर्गत गांव उधर निवासी रामनिवास ने शनिवार को जिलाधिकारी को लिखित शिकायती पत्र देकर लेखपाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
आपकी जानकारी के लिए आपको बताते चलें जनपद की मांट तहसील के अंतर्गत ग्राम उधर निवासी रामनिवास ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमारे पिताजी स्वर्गीय कुमार पाल की मृत्यु के पश्चात लेखपाल नागल द्वारा हमारे पिताजी की जमीन खाता संख्या 20 खसरा संख्या 38 को किसी अन्य संजय कुमार डोरी लाल दीनदयाल आदि का नाम दर्शाकर अंकित कर दिया गया। जबकि स्वर्गीय कुमारपाल के पुत्र  रामनिवास चंद्रपाल व कृष्ण कुमार दर्ज होना है। जबकि रामनिवास अभी जीवित हैं और लेखपाल महोदय द्वारा रामनिवास को मृतक दर्शा दिया गया है। पीड़ित नहीं जब इसकी शिकायत तहसीलदार मांट व कानूनगो गांव पर तैनात लेखपाल अजय से की तो एक दूसरे पर टाल मटोल करते हुए नजर आए। और पीड़ित कई महीने से लगातार इधर से उधर चक्कर लगाता रहा और कोई सुनवाई नहीं की गई जब पीड़ित ने बाबू से बात की तो बाबू ने कार्य करने के बदले में मोटी रकम मांगी गई। पीड़ित ने मोटी रकम न देकर के शनिवार को जिलाधिकारी को अपना शिकायती पत्र देकर अपनी जमीन अपने नाम कर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित ने इनकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.