• Thu. Apr 30th, 2026

मथुरा भूतेश्वर रोड पर प्राचीन मंदिर में मूर्तियां तोड़े जाने पर हुआ हंगामा

ByVijay Singhal

Sep 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोतवाली थाना क्षेत्र के भूतेश्वर रोड स्थित प्राचीन मंदिर में स्थापित देवी देवताओं की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी होने पर हिंदूवादी नेताओं ने मौके पर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय हरियाणा और जिलाध्यक्ष ज्योति चतुर्वेदी ने बताया कि ये मंदिर सौ वर्ष से भी अधिक पुराना है। अब कुछ लोगों की नजर मंदिर की बेशकीमती जमीन पर है। देर रात अज्ञात लोगों ने जमीन कब्जाने के इरादे से मंदिर में स्थापित देव मूर्तियों को तोड़ दिया। मंदिर का एक हिस्सा गिरा दिया। आरोप है कि तोड़फोड़ का विरोध करने पर हमलावरों ने मंदिर के पुजारी को मारपीट कर मंदिर से भगा दिया। मंदिर के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। संदेह के आधार पर कुछ लोगों को पकड़ा गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है। घटना में जिन भी लोगों की संलिप्तता सामने आएगी। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.