• Thu. Apr 30th, 2026

मथुरा में मतांतरण के प्रयास में पांच गिरफ्तार: ईसाई साहित्य बरामद, ताइवानी नागरिक को पुलिस ने किया रिहा

ByVijay Singhal

Sep 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ईसाई मिशनरी ब्रज क्षेत्र में भी मतांतरण की कोशिश में जुटी हैं। पुलिस ने शनिवार को छापा मारकर मतांतरण के कार्य में जुटे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक ताइवानी नागरिक सहित सात अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया था, लेकिन जांच में उनकी भूमिका न मिलने पर रिहा कर दिया। गिरफ्तार लोगों के पास से 250 बाइबिल, बैंक पासबुक व ईसाई धर्म से संबंधित साहित्य बरामद हुआ है। शनिवार दोपहर एक बजे धर्म जागरण समन्वय के सह संयोजक विजय सिंह व अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष छाया गौतम ने हाईवे थाने में जानकारी दी कि इंद्रपुरी के एक मकान में मतांतरण की कोशिश चल रही हैं, वहां 50 से ज्यादा लोग जुटे हुए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो, चंगाई सभा (यीशु की प्रार्थना) चल रही थी। पुलिस ने वहां से ताइवानी नागरिक सिंगफू सहित 12 लोगों को पकड़ा।सीओ श्वेता वर्मा के अनुसार जांच के बाद धर्मांतरण प्रतिषेध (संशोधन) अधिनियम 2024 के अंतर्गत सैमसन सैमुअल, टावर-8 वैली व्यू एस्टेट गुरुग्राम, विकास भोई निवासी शालीमर बाग, अजय सेल्वाराज, गौतम नगर, राकेश आजादपुर (तीनों नई दिल्ली के) और मकान मालिक अमरदेव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। ताइवानी नागरिक सिंगफू टूरिस्ट वीजा पर आया था। वह सैमुअल के पास रहता था। पुलिस को जांच के दौरान मतांतरण में उसकी भूमिका नहीं मिली। लैपटॉप में भी कुछ संदिग्ध नहीं था। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि वह ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करते हैं। इससे पहले भी वह कालोनी में दो बार आ चुके थे। उनकी कई टीमें दूसरी जगहों पर भी लोगों को ईसाई धर्म के बारे में बताती हैं। थाने में एक महिला ने बताया कि उनके बच्चे की तबीयत खराब रहती थी। वह ठीक होने के लिए प्रार्थना में आ रहे थे। कुछ लोगों का कहना था कि पूर्व में ईसाई मिशनरियों द्वारा बताने पर पाठ किया तो उन्हें ऐसा लगा कि घरेलू कलह कम हो गई। इसके बाद प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.