• Wed. Apr 29th, 2026

बाइक एजेंसी पर चोरों का धावा, मालिक को सरिया से पीटा,परिजनों ने एक चोर को दबोच कर पीट-पीटकर मार डाला

ByVijay Singhal

Sep 21, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के फरह थाने के कस्बा में हाईवे किनारे संचालित बाइक एजेंसी में बीती रात दो  चोर घुस गए और अंदर सो रहे एजेंसी संचालक गोला चौधरी पर लोहे के पाइप से हमला बोल दिया, जिसमे संचालक के पैरों में चोट आई। शोर सुनकर पास के कमरे में सो रहे संचालक के भाई व गार्ड भी आ गए और चोरों के साथ मारपीट शुरू हो गई। खुद को घिरता देख चोर भागने लगे, लेकिन एक चोर को पकड़ लिया। मारपीट के दौरान चोर गंभीर घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को फरह सीएचसी पर भर्ती कराया। लेकिन चोर की हालत गंभीर होने पर उसे आगरा एसएन अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी कमलेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी श्वेता वर्मा आदि ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.