• Wed. Apr 29th, 2026

मथुरा में फर्जी ईडी मामले में एक और गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Sep 20, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना गोविंद नगर स्थित राधा ऑर्चिड काॅलोनी में फर्जी ईडी अधिकारी बनकर व्यापारी के घर डकैती का प्रयास करने वाले गैंग के 6 सदस्यों को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ में अभी आधा दर्जन ऐसे लोग हैं जो फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। दो दिन पहले पुलिस ने एक और आरोपी को पकड़ा है। बीती 30 अगस्त को गोकलेश भवन स्वामी व्यापारी अश्वनी अग्रवाल के घर कुछ लोग ईडी अधिकारी बनकर आए और उन्हें घर की तलाशी का वारंट दिखाया। व्यापारी को शक हुआ तो वह किसी तरह घर से बाहर आया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर फर्जी ईडी अधिकारी भाग गए। एसएसपी शैलेश पांडेय ने फर्जी ईडी गैंग के खुलासे के लिए स्वाट समेत पांच टीमों का गठन किया। पुलिस अब तक इस मामले में पंजाब के जिला कपूरथला निवासी जगदीप सिंह, दिल्ली निवासी महिला प्रोफेसर शिखा लोचन, जमुनापार के रामनगर निवासी नरेश शर्मा, धौली प्याऊ निवासी गोविंद, महोली रोड के आदर्श नगर निवासी जीतेश और फरह के गांव जमालपुर निवासी देवेश को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि पूछताछ में अंकुर, अमित गोगा समेत आधा दर्जन शातिर फरार हैं। स्वाट टीम ने एक और आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पकड़ा गया आरोपी शातिरों को भगाने के लिए तैयार दूसरी गाड़ी में बैठा था। पूछताछ में उसने अपने साथियों के बारे में बताया है। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। हालांकि अभी पुलिस ने पकड़े आरोपी का नाम नहीं खोला है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.