• Sun. Apr 26th, 2026

मथुरा रिफाइनरी के टीपीएस प्लांट में गिरे इंजीनियर की मौत

ByVijay Singhal

Sep 16, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा रिफाइनरी के टीपीएस प्लांट में कार्य करते समय शनिवार दोपहर पैर फिसलने से इंजीनियर गिरकर घायल हो गए थे। उन्हें प्रबंधन द्वारा आईओसीएल के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत गई। हरियाणा के रोहतक जिले के गांव पहरावर निवासी इंजीनियर रविन्द्र कुमार (50) पुत्र राजेंद्र कुमार की रोजाना की तरह शनिवार को दोपहर की शिफ्ट में दो बजे से ड्यूटी शुरू हुई। यहां मथुरा रिफाइनरी के बिजली उत्पादन से जुड़े टीपीएस प्लांट के तीन मंजिला भवन में शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे कार्य के दौरान पैर फिसलने से वे गिरकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने उसे संभाला और एंबुलेंस से रिफाइनरी के अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस संबंध में रिफाइनरी की जनसंपर्क अधिकारी रेनू पाठक ने बताया कि अभियंता की मौत हार्टअटैक की वजह से हुई है। रिफाइनरी थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि आईओसीएल के अस्पताल में उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं इंजीनियर के चचेरे भाई नरेंद्र कुमार का कहना है कि पैर फिसलने से सिर में आयी गंभीर चोट के कारण उनके भाई की मौत हुई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.