हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन क्षेत्र में मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण, नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम ने यमुना खादर में चलाएं ज्वाईंट ऑपरेशन के तहत कई निर्माण ध्वस्त किए हैं। अभियान से यमुना खादर में अवैध तरीके से निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल देखकर लोग विरोध का साहस नहीं कर सके। इस अभियान का नेतत्व विकास प्राधिकरण के सचिव अरविन्द कुमार द्विवेदी ने किया। अभियान के दौरान अक्रूर घाट के पास जहांगीरपुर में महिपाल सिंह द्वारा भूमि पर अवैध प्लाटिंग और करीब 30 शेड का निर्माण कार्य किया गया है जिसको जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। बताया जाता है कि इस संबंध में 26 जुलाई 23 और 19 अक्टूबर 23 को चालन ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूर्व में भी की जा चुकी है उसके बावजूद निर्माण कार्य यहां चलता हुआ मिला। इसके अलावा यमुना खादर में बड़ी संख्या में लोगों ने घर बना लिए हैं। घरों में लोगों के रहने के कारण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई नहीं की गई जिसको लेकर उनको नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके अलावा वारह घाट से सौभरि वन के बीच गलगिरी शरण और विक्रम मल्लाह द्वारा हॉस्टल टाइप निर्माण किया गया है। यहां सीवर लाइन भी डाली गई है। निर्माण कार्य को तत्काल रुकवा दिया गया है। नोटिस के बाद कार्यवाही की जायेगी। इस बीच अभियान में जानकारी मिली कि मांट तहसील क्षेत्र में सौभरि वन से आगे कृषि भूमि पर बड़े पैमाने पर चाहर दिवारी का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उस पर भी कार्यवाही शुरू कर दी गयी है। अभियान में एसडीएम सदर वैभव गुप्ता, अपर नगर आयुक्त सी पी पाठक, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास प्राधिकरण के कई अभियंता मोजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
