हिदुस्तान 24 न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा राधा अष्टमी के पावन उत्सव पर जनपद मथुरा में सभी ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान एवं सचिव द्वारा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी के साथ तालाब पूजन का कार्यक्रम किया गया ।

ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्राम प्रधानों द्वारा ग्राम वासियों को जल संरक्षण, वृक्षारोपण के लिए जागरूक किया गया।.दीनदयाल धाम के पर्यटक सरोवर पर पूजन का कार्य जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी और अखिल भारतीय पर्यावरण गतिविधि के संयोजक डॉक्टर दिनेश एवं दीनदयाल धाम के डायरेक्टर सोनपाल जी के द्वारा किया गया । जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारे जीवन की प्रथम प्राथमिकता होनी चाहिए, सभी की जन सहभागिता से ही यह संभव है। ग्राम पंचायत परखम के यक्ष कुंड में तालाब पूजन का कार्यक्रम अखिल भारतीय गौ संरक्षक गतिविधि के संचालक अजीत महापात्र, किरण चौधरी जिला पंचायत राज अधिकारी और ग्राम प्रधान परखम द्वारा किया गया।

यहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थित रही।महिलाओं द्वारा राधा जन्मोत्सव के भजन गाकर जन्मोत्सव मनाया गया, हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर अजीत जी ने कहा कि गो संरक्षण भूमि संरक्षण हेतु अति आवश्यक है, तथा एक पेड़ मां के नाम के इस अभियान को प्रत्येक ग्रामीण को अपने निजी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।
रावल और धनेटा, हथकोली के अमृत सरोवर पर भी तालाब पूजन कार्य ब्लॉक प्रमुख बलदेव प्रतीक भरंगर,बीडीओ नेहा रावत ,सचिव, प्रधान एवं सैकड़ो की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों द्वारा किया गया। इसी कड़ी में अडिग में कमल कुंड का पूजन कार्य डॉक्टर संजय जी तालाब संरक्षण गतिविधि एवं ग्राम प्रधान स्नेहलता तथा सचिव रामवीर की उपस्थिति में किया गया। वही मांट मूला ग्राम पंचायत के बंशीकुंड पर पूजन का कार्य श्री रणवीर जी आदि द्वारा किया गया इस अवसर पर आए हुए अतिथियों ने एवं भक्तों ने कहा कि हमारे जीवन में वृक्ष तालाब अति महत्वपूर्ण है तथा भगवान श्री कृष्ण ने अपनी जितनी भी लीलाएं ब्रिज में की है उन सभी के पीछे कहीं ना कहीं जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण है यही कारण है कि उनकी ज्यादातर लीलाएं कुंड एवं वृक्षों के तले ही हुई हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
