• Sat. Apr 25th, 2026

थाना मगोर्रा के गांव में दो मंजिला घर गिरा, तीन घायल

ByVijay Singhal

Sep 15, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बारिश से हुए जलभराव व दरारें आने से शुक्रवार आधी रात दो मंजिला घर गिर गया। इससे तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना मगोर्रा के गांव शाहपुर निवासी हरिकिशन शुक्रवार रात परिवार के साथ सो रहे थे। रात करीब 12 बजे अचानक दो मकान भराभर गिर गया। इसके मलबे के नीचे हरिकिशन, हेमलता, सुरेंद्र सिंह, जिया, महक, जयंत दब गए। आवाज सुनकर गांव में भगदड़ मच गई। सूचना पर मगोर्रा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने परिजनों को मलबे से बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हेमलता, सुरेंद्र सिंह, जिया दबने से घायल हो गए। यहां पूर्व में मकान में दरारें आ गई थीं। थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि अचानक मकान गिर गया। तीन घायलों का उपचार चल रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.