• Tue. Apr 21st, 2026

मथुरा जनपद में बारिश में गिरे मकान-दीवार, 2 की मौत,8 घायल

ByVijay Singhal

Sep 13, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा/वृंदावन/राया/टैंटीगांव/चौमुहां/बलदेव/शेरगढ़/ मांट। जिले में बारिश से नौहझील, मांट में मकान, वृंदावन में शौचालय की दीवार गिर गई। इन घटनाओं में बुजुर्ग समेत 2 लोगों की मौत हो गई। 8 लोग घायल हो गए। राया में मकान की दीवार, कॉलेज के एक कमरे की छत गिर गई। महावन में घर की छत गिर गई। चौमुहां में घर की दीवार में दरारें आ गईं। नौहझील क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह लगभग 8 बजे ग्राम पंचायत बिरजूगढ़ी के गांव चौकड़ा में मकान गिर गया। मलबे की चपेट में आने से 50 वर्षीय केदार पुत्र रामफल, 45 वर्षीय पत्नी शीला, पुत्र 28 वर्षीय कन्हैया व 22 वर्षीय प्रेम व पुत्रवधू 25 वर्षीय विनीता पत्नी कन्हैया घायल हो गए। घर में बंधे 5 मवेशी भी घायल हो गए। गंभीर हालत में केदार व कन्हैया को बाजना के एक निजी अस्पताल ले गए। यहां डाॅक्टरों ने केदार को मृत घोषित कर दिया। कन्हैया को जेवर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश के चलते मकान गिरने से केदार की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर व उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत करा दिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.