• Tue. Nov 3rd, 2026

ब्रह्मण सेवा संघ ने की वामन जयन्ती की तैयारी

Byvijay.singhal1233

Sep 2, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में ब्राह्मण सेवा संघ (राष्ट्रीय) की एक बैठक मारुतिनगर स्थित कार्यालय प्रांगण में संस्थापक अध्यक्ष पं. चन्द्रलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुयी। जिसमें वामन जयन्ती भव्यता से हर्ष उल्लास के साथ गोपेश्वर मार्ग स्थित गोदाविहार मंदिर में मनाये जाने का निर्णय लिया गया।  बैठक में निर्णय लिया गया कि वामन भगवान का महाभिषेक कर भव्य पुष्प बंगला सजाकर छप्पन भोग निवेदित किये जाये  तथा महाआरती उतार कर विप्र विचार संगोष्ठी का आयोजन कर ब्रज क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा सम्पन्न 21 विप्र महानुभावों को सम्मानित भी किया जावेगा। बैठक में आचार्य आनन्द बल्लभ गोस्वामी ( राष्ट्रीय अध्यक्ष), वंशी तिवारी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), पं.जगदीश’ नीलम’ ( राष्ट्रीय महामंत्री),जे. पी. सारस्वत( राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष), पं.रसिक शास्त्री ( महानगर अध्यक्ष), गोविंद शर्मा (अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ), बिष्णु सिद्ध,तपेशपाठक,नीरज गोड़,सोनू शर्मा, ब्रजेश शर्मा,लवेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य विप्र महानुभाव उपस्थित थे।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.