हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। डीआईओएस कार्यालय से नोटिस जारी होने के बाद भी कई विद्यालयों के प्रधानाचार्य-प्रधानाध्यापक इंस्पायर अवाॅर्ड योजना के लिए छात्रों का नामांकन कराने में लापरवाही बरत रहे हैं। डीआईओएस ने सभी को चेतावनी दी है कि नामांकन में लापरवाही बरतने पर संबंधित बोर्ड को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा। इस योजना के तहत जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को ढाई हजार छात्रों का नामांकन कराने का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष अब तक 922 आवेदन ही हो पाए हैं। आवेदनों की संख्या में कमी पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने नाराजगी व्यक्त की है। लापरवाही बरतने वाले विद्यालय प्रधानाचार्यों को कार्रवाई की चेतावनी दी है। दरअसल, इस योजना के तहत सीबीएसई, आईसीएसई, नवोदय, केंद्रीय विद्यालय, और सभी वित्त विहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को कक्षा 6 से कक्षा 10 तक के 5 छात्रों के नाम इंस्पायर अवाॅर्ड के ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने हैं। विद्यालयों में नवाचार, वैज्ञानिक प्रयोगों को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा इंस्पायर अवाॅर्ड योजना चलाई जा रही है। ऑनलाइन पोर्टल पर नामांकन कैसे किए जाने हैं। इससे संबंधित यूट्यूब वीडियो भी सभी विद्यालयों को भेजा गया है। इसके बाद भी सभी विद्यालय ने अब तक पांच छात्र-छात्राओं के नाम ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड नहीं किए हैं। डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि यदि विद्यालयों द्वारा इंस्पायर अवाॅर्ड योजना में पांच विद्यार्थियों का नामांकन नहीं किया जाता है। तो उनके कार्रवाई के लिए संबंधित बोर्ड को पत्र लिखा जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
