• Wed. Nov 4th, 2026

राधारानी महोत्सव पर बदली रहेगी व्यवस्था, ब्रह्मांचल पर्वत की परिक्रमा लगा सकेंगे श्रद्धालु

Byvijay.singhal1233

Sep 2, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में राधा रानी मंदिर में महोत्सव के दौरान राधारानी मंदिर मार्ग इस बार एकल रहेगा। परिक्रमाथी व दर्शनार्थियों का पीली कोठी तिराहा पर स्थित राधारानी मंदिर गेट से प्रवेश होगा। सभी को जयपुर मंदिर मार्ग से नीचे उतारा जाएगा। इस दौरान टुकड़ियों में श्रद्धालुओं का प्रवेश कराया जाएगा। श्रद्धालुओं को ब्रह्मांचल पर्वत की परिक्रमा कराने की भी व्यवस्था की गई है। पिछले वर्ष राधाष्टमी महोत्सव के दौरान भीड़ से बिगड़े हालात को देखते हुए पुलिस प्रशासन इस बार पहले से ज्यादा सतर्क है। 11 सितंबर को बरसाना में राधारानी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। श्रद्धालुओं का आवागमन 10 सितंबर से शुरू हो जाएगा। इस बार पुलिस प्रशासन श्रद्धालुओं को राधारानी मंदिर गेट पीली कोठी तिराहा से प्रवेश कराएगा। बड़ी परिक्रमा ब्रह्मांचल पर्वत की करने बाद उन श्रद्धालुओं को भी राधारानी मंदिर गेट से प्रवेश कराया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु राधारानी मंदिर गेट से कटारा पार्क, बाग मुहल्ला, सुदामा चौक होते हुए पुरानी सीढ़ियों से मंदिर में प्रवेश करेंगे। वहीं उन्हें जयपुर मंदिर मार्ग से नीचे जाटव मुहल्ला होते हुए चिकसोली तिराहा की तरफ भेजा जाएगा। इस दौरान नया बस स्टैंड मार्ग, प्रिया कुंड से सुदामा चौक मार्ग तथा जयपुर मंदिर मार्ग आदि जगहों से किसी को भी प्रवेश नहीं कराया जाएगा। सुदामा चौक पर स्थित नई सीढ़ी को आपातकाल के लिए रखा गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि इस बार राधारानी मंदिर का मार्ग एकल रहेगा। परिक्रमा लगाने वाले या दर्शन करने वाले सभी श्रद्धालुओं का प्रवेश पीली कोठी तिराहा पर स्थित राधारानी मंदिर गेट से कराया जाएगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.