हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ट्रेन में महिला का पर्स चोरी करने के बाद चोर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। महिला के पर्स में नकदी, मोबाइल समेत जरूरी सामान रखा था। मामला ट्रेन संख्या 12415 न्यू दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस का है। उत्तम नगर दिल्ली निवासी सौरभ श्रीवास्तव पत्नी के साथ उज्जैन से निजामुद्दीन जा रहे थे। सौरभ श्रीवास्तव के मुताबिक 5 अगस्त की सुबह साढ़े चार बजे एक युवक ने पत्नी का पर्स चोरी कर लिया। उन्होंने चोर को पकड़ने की कोशिश की। खुद को बचाने के लिए चोर चलती ट्रेन से नीचे कूद गया। महिला का पर्स लेकर फरार हो गया। पर्स में 5 हजार की नकदी, मोबाइल फोन, घड़ी, पहचान पत्र, कार का कागजात और एटीएम कार्ड रखे थे। पीड़ित की शिकायत पर जीआरपी ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ट्रेन से एसी कोच से चोरी हुआ युवक का लैपटॉप बैग मामला ट्रेन संख्या 20957 न्यू दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का है। देहरादून पुलिस कॉलोनी निवासी सौरभ कुमार विष्ट इंदौर से दिल्ली जाने के लिए 10 अगस्त को ट्रेन के एसी कोच संख्या बी 6 की सीट नंबर 66 पर सफर कर रहे थे। ट्रेन छाता रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो सीट पर रखा लैपटॉप बैग चोरी हो गया। खोजबीन करने पर उन्हें लैपटॉप बैग तो दूसरे कोच में मिल गया, लेकिन लैपटॉप और पर्स में रखी नकदी नहीं मिली। पीड़ित की शिकायत पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शास्त्री नगर गाजियाबाद निवासी दीपक कुमार 7 अगस्त को केरला एक्सप्रेस के ए 2 कोच की सीट नंबर 25 पर नागपुर से नई दिल्ली जा रहे थे। जंक्शन के नजदीक किसी ने उनका महंगा मोबाइल फोन चोरी कर लिया। प्रभारी निरीक्षक जीआरपी समर बहादुर सिंह ने बताया कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्दी ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes