हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना छाता पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को एक अवैध देशी तमंचा व जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा अपराधों की रोकथाम, अपराधियों की गिरफ्तारी व संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग अभियान के क्रम में, श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में, श्रीमान क्षेत्राधिकारी छाता के निकट पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक छाता के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30.08.2024 को गौहारी रोड पर बनी फैक्ट्ररीयों से करीब 300 मीटर पहले से एक अभियुक्त रहीश पुत्र हब्बू निवासी ग्राम दौताना थाना छाता जनपद मथुरा को एक अवैध देशी तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना छाता पर मु0अ0सं0 389/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत करते हुये अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
