हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मौसम में बदलाव के कारण बुखार से ग्रस्त मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सावन बीतने के बाद जिले में हो रही बारिश के कारण रात के समय मौसम में ठंडक आ गई है। इधर, दिन में धूप के साथ गर्मी पड़ रही है। ऐसे में ठंडा पानी पीना और रात में एसी, कूलर में सोना लोगों की सेहत पर प्रतिकूल असर डाल रहा है। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को ओपीडी में भारी भीड़ रही। सबसे अधिक संख्या फिजिशियन डॉक्टर की ओपीडी में रही। यहां बुजुर्ग और बच्चों को मिलाकर करीब 250 मरीज पहुंचे। डॉक्टरों ने इनकी जांच के बाद पाया कि मौसम का प्रतिकूल प्रभाव इनके स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। मौसम में बदलाव को देखते हुए सीएम की ओर से एडवाइजरी भी लोगों को जारी की गई है, ताकि वह मौसमी बीमारियों की चपेट में न आएं। इधर, निजी क्लीनिकों पर भी डॉक्टरों के यहां वायरल से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अजय कुमार वर्मा, सीएमओ ने कहा, जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी, पीएचसी पर बुखार के मरीज आ रहे हैं। बदलते मौसम में लोग ठंडे खान-पान, एसी-कूलर की हवा, ठंडे पानी से स्नान करने से बचें। कोई भी समस्या होने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाएं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
