• Sun. Apr 26th, 2026

जन्माष्टमी पर मथुरा हुई दीपावली मय, यमुना घाटों पर जलाए गए 5251 दीपक

ByVijay Singhal

Aug 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । भगवान श्रीकृष्ण के 5251वें जन्मोत्सव पर सोमवार की रात यमुना के घाट दीपों से झिलमिला उठे। विश्राम घाट सहित आसपास के अन्य घाटों पर 5251 दीपों से रोशनी घाटों की आभा बिखेर रही थी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस बार ब्रज में भगवान श्री कृष्ण का 5251 वा जन्मोत्सव समारोह मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने जिला प्रशासन और आम लोगों के साथ इस महोत्सव को भव्यता और दिव्यता प्रदान की है। इसी प्रक्रिया में सोमवार को जन्माष्टमी के मौके पर यमुना के घाटों पर दीपदान किया गया। इसका हिस्सा बने लोगों ने 5251 दीप जलाए। इस से यमुना के घाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। दूर से ही यमुना के घाटों की इस झिमिलाहट ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। विश्राम घाट पर आरती के दौरान उपस्थित लोगों ने भी बड़ी संख्या में दीपदान में भाग लिया। विश्राम घाट सहित अन्य घाटों पर प्रभु श्री कृष्ण से सबंधित सुंदर आकर्षक रंगोली देखकर बाहर से आए श्रद्धालु हर्षित हो उठे। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने भी दीपदान किया। उन्होंने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि भगवान के 5251वें जन्मोत्सव का हिस्सा बन रहे हैं। इस बार जन्मोत्सव में बृजवासी ही नही बाहर से आए भक्तदान भी अपने को इस खास अवसर के लिए आनंदित महसूस कर रहे हैं। मथुरा ही नही वृंदावन में भी दीपदान किया गया है। यमुना घाट पर दीपदान के दौरान उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र तकनीकी सलाहकार आरके जायसवाल सहायक अभियंता आर पी यादव के अलावा मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता प्रशांत गौतम अनिल चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.