• Sun. Apr 26th, 2026

जन्माष्टमी पर मथुरा वृंदावन में उमडा भक्तों का सैलाब, मंदिरों में भारी भीड़

ByVijay Singhal

Aug 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । जन्माष्टमी के पावन पर्व पर ब्रज मंडल का कोना कोना ऐसा कृष्णमय हो गया है कि भक्ति यहां पर नृत्य कर रही है। इस अवसर पर जहां मन्दिरों में लम्बी लम्बी लाइने लगी हैं वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आज श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित भागवत भवन मन्दिर में पूजन अर्चन कर प्रदेश और राष्ट्र के कल्याण की कामना की। मन्दिर में आरती उतारने के बाद उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान संस्थान के सचिव कपिल शर्मा के सुझाव पर गर्भगृह में विगृहों की परिक्रमा भी की। भारत विख्यात द्वारकाधीश मन्दिर में आज जन्माष्टमी की शुरूवात पहले कान्हा की प्रिय वंशीवादन से हुई तथा बाद में शहनाई और नगाड़ी भी इसमें शामिल हो गए।मन्दिर के जनसंपर्क अधिकारी राकेश तिवारी के अनुसार आज प्रातःकालीन अभिषेक के बाद मन्दिर में मौजूद सभी भक्तो में चरणामृत का वितरण किया गया। शहर में रहनेवाले अधिकांश लोग इस चरणामृत को गृहण करने के बाद ही अपना वृत शुरू करते हैं। वृन्दावन के मन्दिरों में आज जन्माष्टमी मनाई गई।राधा श्यामसुन्दर मन्दिर में आज जन्माष्टमी की शरूवात अखंड हरिनाम संकीर्तन से हुई। यह संकीर्तन रात 2 बजे तक अनवरत रूप से चलता रहेगा।वृन्दावन इस्कान में आज जहां विदेशी भक्तों ने निर्जला वृत रखा वहीं मंगला आरती के बाद दर्शन आरती के पहले मन्दिर के विगृहों को नई पोशाक धारण कराई गई तथा सुबह से कीर्तन चल रहा है। मन्दिर के जनसंपर्क अधिकारी रविलोचनदास ने बताया कि आज सुबह से ही मन्दिर में दर्शन के लिए आनेवाले हर भक्त को वृत का प्रसाद खाने के लिए दिया जा रहा है। उधर उत्तर को दक्षिण से जोड़नेवाले रंग जी मन्दिर में आज जन्माष्टमी का आयोजन दक्षिण और उत्तर भारत की परंपराओं को मिलाकर किया गया। मन्दिर के बाहर मंगलवार को लटठे का मेला होगा जिसमें लगभग 40 फीट ऊंचे लट्ठे पर ऊपर से तेल मिला पानी डाला जाएगा और पहलवान लोग इस पर चढ़कर सबसे ऊपर लगाए गए बर्तनों को लाने का प्रयास करेंगे।वैसे जन्माष्टमी के पावन पर्व पर हर घर एक मन्दिर बन गया है तथा भजन और कीर्तन के आयोजन से वातावरण भक्ति से परिपूर्ण हो गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.